दिल्ली की चुनावी रैली में पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी के पक्ष में माहौल कई लोगों की नींद उड़ा रहा है. चुनावी रैलियों से ही साफ हो गया है कि 11 फरवरी को क्या परिणाम आने वाले हैं. पीएम ने कहा कि ये इस दशक का पहला चुनाव है और दिल्ली के वोटर्स का फैसला दिल्ली की प्रगति को तय करेगा.