कोरोना पर बोले मनीष सिसोदिया- घबराने की नहीं, सतर्क रहने की जरूरत

देश की राजधानी दिल्‍ली में कोरोनावायरस के केसों में पिछले दो दिन में अचानक बड़ा उछाल देखने को मिला है. दिल्ली में लगातार दूसरे दिन कोरोना के 1000 से ज्यादा नए मामले सामने आए. पिछले 24 घंटों में 1106 नए मामले सामने आए हैं. इस मामले में आज दिल्‍ली के उप-मुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया और स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री सत्‍येंद्र जैन ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस की. सिसोदिया ने कहा कि कोरोनावायरस से घबराने की नहीं बल्कि सतर्क रहकर जरूरी एहतियात बरतने की आवश्यकता है. सिसोदिया ने माना कि कोरोना के मरीजों की संख्‍या में इजाफा हो रहा है लेकिन 50 फीसदी मरीज ठीक भी हुए हैं. उन्‍होंने कहा कि 80-90 फीसदी लोग होम क्वारन्टीन में ठीक हो रहे हैं.

संबंधित वीडियो