NDTV Khabar

आज की सुर्खियां 27 अक्टूबर : पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू में भारतीय चौकियों पर की गोलीबारी

 Share

पाकिस्तान रेंजर्स ने बृहस्पतिवार रात जम्मू के अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित भारतीय चौकियों पर बिना उकसावे के गोलीबारी की. यह जानकारी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी. अधिकारी ने कहा कि भारतीय जवान पाकिस्तान रेंजर्स की ओर से की जा रही अकारण गोलीबारी का 'मुंहतोड़' जवाब दे रहे हैं. अधिकारी ने बताया कि अंतिम सूचना मिलने तक गोलीबारी जारी थी.



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com