एनडीआरएफ के डीजी एसएन प्रधान ने बताया कि अम्फान से निपटना एक अभूतपूर्व चुनौती है. इस समय कोविड की विपदा के साथ साथ चक्रवात आया है. उन्होंने बताया कि बाढ़ के लिए जो हमने पहले ही तैयारी कर रखी थी वह हमारे लिए मददगार साबित होगी. पश्चिम बंगाल से 3 लाख से ज्यादा लोगों को निकाला जा चुका है. ऐसे ही करीब डेढ़ लाख लोगों को ओडिशा से निकाला गया है. एनडीआरएफ की कुल 41 टीमें तैनात की गई हैं.