DC vs CSK, IPL 2026: आईपीएल 2026 का रोमांच अब अपने चरम पर है और 48वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स आमने‑सामने होंगी. 5 मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाने वाला यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है. दोनों ही टीमें अब तक 9 मैचों में 4 जीत और 5 हार के साथ लगभग एक जैसी स्थिति में हैं. ऐसे में यह मुकाबला सिर्फ जीत का नहीं बल्कि पॉइंट्स टेबल में मजबूती हासिल करने की जंग भी है.
हेड‑टू‑हेड रिकॉर्ड में चेन्नई का पलड़ा भारी रहा है, लेकिन दिल्ली अपने घरेलू मैदान पर पूरी तैयारी के साथ उतरेगी. केएल राहुल शानदार फॉर्म में हैं तो वहीं चेन्नई की ओर से संजू सैमसन धमाकेदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. मंगलवार की शाम क्रिकेट फैंस के लिए फुल एंटरटेनमेंट पैक होने वाली है, जहां हर रन और हर विकेट मैच का पासा पलट सकता है.