NDTV EXCLUSIVE Report On Cyclone Montha: अब तक की सबसे बड़ी चेतावनी! प्रचंड चक्रवाती तूफान 'मोंथा' आंध्र प्रदेश तट पर टकराने वाला है। क्या यह तबाही लाएगा? ओडिशा, आंध्र, तमिलनाडु, पुडुचेर्री और छत्तीसगढ़ में NDRF की 22 टीमें तैनात कर दी गई हैं। क्या आपके शहर में भी ख़तरा है? भारत मौसम विभाग (IMD) के Director General Dr. Mrutyunjay Mohapatra की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, 'मोंथा' एक गंभीर चक्रवाती तूफ़ान बन चुका है और 28 अक्टूबर की रात तक काकीनाडा के पास टकराएगा। रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए दो दर्जन से ज़्यादा ट्रेनें रद्द कर दी हैं। गंजाम (ओडिशा) में रेड अलर्ट है। मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया है। महाराष्ट्र के विदर्भ में भी मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है। इस वीडियो में हम आपको बताएंगे कि यह तूफ़ान कितना खतरनाक है और इससे बचने के लिए आपको क्या करना चाहिए। अभी देखें और अपने परिवार को सुरक्षित रखें। इस ख़तरनाक जानकारी को सब तक पहुँचाएँ!