चक्रवाती तूफान अम्फन (Cyclone Amphan) बुधवार को जब पश्चिम बंगाल में दस्तक देगा तब बहुत ही भयानक रूप ले लेगा. तूफान ‘अम्फन' (Cyclone Amphan) पश्चिम बंगाल के तटवर्ती इलाकों के नजदीक पहुंचने को है ऐसे में कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट (केओपीटी) ने नाविकों को खतरे के प्रति सावधान करते हुए अपनी गादियों पर पोतों की आवाजाही रोक दी है.