भारत में कोरोनावायरस का कहर नई ऊंचाई पर पहुंच गया है, बुधवार को एक बार फिर कोरोना संक्रमण के 1 लाख 15 से ज्यादा मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोविड संक्रमण के 115,736 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 12,801,785 हो गई है. वहीं इस दौरान 630 मरीजों की मौत हुई है और मौत का आंकड़ा 1,66,177 हो गया है.