नासिक में रहने वाले अशोक भालेराव की पिछले साल दो सितंबर को सड़क दुर्घटना में मौत की खबर आई थी. लेकिन अब एक साल बाद पुलिस की जांच में हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है. पुलिस के मुताबिक मृतक शख्स चार करोड़ की बीमा की रकम हड़पने के लिए बनाई गई खुद की साजिश का शिकार हो गया.