कांग्रेस मुख्यालय में आज सभी महासचिवों और प्रभारियों की बैठक हुई. इसमें मौजूदा राजनीतिक हालात के साथ महंगाई के मुद्दे पर देशभर में विरोध प्रदर्शन पर मंथन हुआ. बैठक के बाद कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि तीन चरणों में महंगाई मुक्त भारत अभियान चलाया जाएगा.