नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आज ईडी के सामने पेशी हुई. इस बीच समन के विरोध में कांग्रेस ने देशभर में कई शहरों में प्रदर्शन किया. पुलिस ने ईडी कार्यालय के आसपास बैरीकेडिंग कर रखी थी. ईडी दफ्तर के अलावा कांग्रेस ऑफिस के बाहर भी धारा 144 लगा दी गई थी.