प्रियंका गांधी ने NDTV से बातचीत में उत्तर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि इस प्रदेश में कोई किसी के लिए आवाज नहीं उठा सकता है, सिर्फ सरकार की आवाज उठती है भाजपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं की आवाज उठती है. जनता त्रस्त है परेशान है. उन्होंने सरकार को तानाशाह बताते हुए कहा कि जिस कानून व्यवस्था के यह अपने आप को मैडल दे रहे हैं, उन्हें इसे देखना चाहिए.