Commercial LPG price hike: मई की शुरुआत कारोबारियों के लिए एक और झटके के साथ हुई है. सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए हैं. एक ही झटके में कीमत ₹993 बढ़ गई है, जबकि 5 किलो वाला सिलेंडर भी ₹261 महंगा हुआ है.
पश्चिम एशिया में जारी तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती ऊर्जा कीमतों का असर अब सीधे रसोई और कारोबार पर पड़ रहा है. होटल, ढाबा और छोटे व्यापारी बढ़ती लागत से परेशान हैं, क्योंकि गैस महंगी होने का असर चाय‑नाश्ते से लेकर हर चीज़ की कीमतों पर पड़ेगा. अलग‑अलग शहरों में नए रेट लागू हो चुके हैं और महंगाई की मार आम लोगों तक पहुंचने लगी है.