Chinmay Das Arrested: बांग्लादेश में हिंदू पुजारी की गिरफ़्तारी पर भारत ने बयान जारी किया

  • 2:24
  • प्रकाशित: नवम्बर 26, 2024

बांग्लादेश में हिंदू पुजारी चिन्मय दास की गिरफ़्तारी पर भारत ने बयान जारी किया है। भारत ने चिंता जताते हुए कहा है कि बांग्लादेश में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों पर कई हमलों के बाद ये हुआ है। इससे पहले आगज़नी, लूट और मंदिरों पर हमले के कई मामले हुए हैं। दुर्भाग्यपूर्ण ये है कि ऐसा करने वाले आज़ाद घूम रहे हैं और एक धार्मिक नेता जो शांतिपूर्ण तरीक़े से माँग रख रहा है, उस पर आरोप लगाए गए हैं। भारत ने ⁠बांग्लादेश से हिंदुओं और बाक़ी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है.

संबंधित वीडियो