यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सुगबुगाहट तेज हो गई है। नेताओं का पाला बदलने का सिलसिला भी जोर पकड़ता जा रहा है। सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी में पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव के परिवार में ही नाराजगी खुलकर सामने आ गई है। वहीं बीजेपी की बैठक में भी पोस्टर वॉर दिखा था और सबसे ज्यादा वरुण गांधी के पोस्टर लगे थे। कांग्रेस में अब तक रणनीति पर माथापच्ची ही चल रही है। यूपी में मद्देनजर सियासी दलों की बनती-बिगड़ती रणनीति पर खास बहस देखिए 'मुकाबला' में...