दुनियाभर के देशों के साथ-साथ भारत में भी कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. भारत में जारी लॉकडाउन के कारण मजदूरों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा है. सरकार की तरफ से श्रमिक स्पेशल ट्रेन की शुरुआत होने के बाद भी हजारों की संख्य में मजदूरों को बस और ट्रेन के इंतजार में 10-10 घंटे तक बैठना पड़ रहा है.