यूपी के संभल से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां प्रशासन ने अवैध निर्माण के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है. कब्रिस्तान की सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई ईदगाह पर आज प्रशासन का पीला पंजा गरजा. भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी और बुलडोजर की मदद से अवैध ईदगाह के ढांचे और उसकी मीनार को पूरी तरह जमींदोज कर दिया गया. एनडीटीवी (NDTV) के संवाददाता सत्यपाल यादव की इस ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए कि कैसे प्रशासन ने इस अवैध निर्माण की शिकायत मिलने के बाद जांच की और रिपोर्ट के आधार पर इस बड़े एक्शन को अंजाम दिया. सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच प्रशासन ने यह साफ संदेश दिया है कि सरकारी और सार्वजनिक संपत्तियों पर किसी भी तरह का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.