'देश में प्याज की कोई कमी नहीं', जमाखोरी पर एक्शन की तैयारी : निधि खरे

  • 4:09
  • प्रकाशित: अगस्त 27, 2026

उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे ने प्याज की कालाबाजारी और जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए सरकार की तैयारियों पर एनडीटीवी से बातचीत की. उन्होंने बताया कि सरकार ने आम उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए 35 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज बिक्री की योजना बनाई है. निधि खरे के मुताबिक, देश में प्याज की पर्याप्त उपलब्धता है. कृषि मंत्रालय के अनुमान के अनुसार, इस वर्ष देश में करीब 307 लाख टन प्याज उपलब्ध है. वहीं, देश में हर महीने औसतन 17 से 18 लाख टन प्याज की खपत होती है. ऐसे में मांग के मुकाबले पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और सप्लाई को लेकर कोई चिंता नहीं है. उन्होंने कहा कि सरकार जमाखोरी और कालाबाजारी पर लगातार नजर बनाए हुए है. साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि मध्य-पूर्व एशिया में संकट जैसी परिस्थितियों के बावजूद देश में प्याज की आपूर्ति और उपलब्धता प्रभावित न हो.

संबंधित वीडियो