Brij Bhushan Singh EXCLUSIVE: बीजेपी के पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने एनडीटीवी से बात करते हुए राज्यसभा चुनाव लड़ने की अटकलों को पूरी तरह खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि वो चाहते तो छह-सात वोट ऐसे ही मैनेज कर लेते, लेकिन उन्हें राज्यसभा जाना ही नहीं है. बृज भूषण सिंह ने कहा कि मैं जब चाहूंगा, जहां से चाहूंगा, वहां से लोकसभा चला जाऊंगा. मैं रिटायर नहीं हुआ हूं, फिर से लड़ूंगा और लोकसभा जाऊंगा.