कांग्रेस नेता जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को राजेंद्र नगर पुलिस ने ड्रग्स (ब्राउन शुगर) से जुड़े एक मामले में हिरासत में लिया था, लेकिन दिन भर चले हाई-वोल्टेज ड्रामे और पूछताछ के बाद देर रात उन्हें छोड़ दिया गया है. डीसीपी नरेंद्र रावत के नेतृत्व में हुई पूछताछ के बाद नाना पटवारी को इस हिदायत के साथ छोड़ा गया है कि वे जांच पूरी होने तक इंदौर से बाहर नहीं जा सकते और पुलिस जब भी बुलाएगी, उन्हें पूछताछ के लिए आना होगा.