Mamata banerjee Press conference: TMC की बुरी हार के बाद ममता बनर्जी की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस

Mamata banerjee Press conference Live: पश्चिम बंगाल चुनाव में करारी हार के बाद आज शाम 4 बजे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रही हैं. इस प्रेस वार्ता पर हर किसी की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि इससे पहले ममता बनर्जी ने मतगणना केंद्र के अंदर उनके साथ मारपीट और धक्का‑मुक्की के गंभीर आरोप लगाए हैं.
ममता बनर्जी का आरोप है कि काउंटिंग सेंटर के भीतर उनके साथ बदसलूकी की गई, उन्हें रोका गया और उनके एजेंट्स को अंदर जाने से मना कर दिया गया. इसके साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग, केंद्रीय सुरक्षा बल और बीजेपी पर बड़े स्तर पर धांधली का आरोप लगाया है. ममता का दावा है कि 100 से ज्यादा सीटें चुराई गई हैं.
सूत्रों के मुताबिक आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता बनर्जी इन तमाम आरोपों को लेकर चुनाव आयोग और बीजेपी पर सीधा हमला कर सकती हैं. प्रेस वार्ता में उनके साथ टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी भी मौजूद रहेंगे. माना जा रहा है कि ममता इस दौरान भवानीपुर सीट पर हुई मतगणना, काउंटिंग रोके जाने और सुरक्षा एजेंसियों की भूमिका को लेकर विस्तार से बात करेंगी.
वहीं बीजेपी की बंपर जीत के बाद पार्टी नेताओं के बयान भी लगातार सामने आ रहे हैं. शुभेंदु अधिकारी से लेकर दूसरे बीजेपी नेताओं ने इसे राजनीतिक बदलाव की दिशा में बड़ा संकेत बताया है. कांग्रेस की ओर से अधीर रंजन चौधरी ने भी चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया दी है और बंगाल की एंटी‑इनकंबेंसी को हार का कारण बताया है.
इस पूरे राजनीतिक घटनाक्रम के बीच नजरें अब ममता बनर्जी की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी हैं. क्या ममता हार स्वीकार करेंगी या फिर चुनाव नतीजों को चुनौती देने का संकेत देंगी. इसी पर आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा खुलासा हो सकता है. हर ताजा अपडेट के लिए वीडियो देखें और बने रहिए हमारे साथ.

संबंधित वीडियो