Ranchi RSS दफ्तर पर हमले के दोनों आरोपी मात्र 18 घंटे में गिरफ्तार

रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रांतीय कार्यालय पर देर रात हुए पेट्रोल बम हमले के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला एक्शन लिया है। कल हुए इस हमले के बाद जहां पूरी राजधानी में भारी तनाव था, वहीं रांची पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने महज 18 घंटे के भीतर दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी (CCTV) फुटेज में सफेद घेरे के अंदर मुंह बांधकर पेट्रोल बम फेंकते और धमाका करते दिखे ये दोनों आरोपी वारदात के बाद दूसरे राज्य भागने की फिराक में थे। 

संबंधित वीडियो