सड़कों पर रफ्तार का शौक किस कदर मासूम जिंदगियों पर भारी पड़ जाता है, इसकी एक बेहद भयावह बानगी ठाणे के बदलापुर हाईवे पर देखने को मिली है। एक पल की लापरवाही और स्पीड लिमिट को पार करने के चक्कर में करोड़ों रुपये की लक्जरी गाड़ी यमराज का वाहन बन गई। इस दर्दनाक हादसे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर किसी का भी कलेजा कांप उठे।