Bengal Election Results | Bhabinipur | Suvendu Adhikari vs Mamata Banerjee: भवानीपुर ने ममता को नकारा शुभेंदु की ऐतिहासिक जीत

Mamata Banerjee Lost Bhabinipur: 4 मई 2026... बंगाल की राजनीति के इतिहास में ये तारीख कभी नहीं भुलाई जा सकेगी। क्योंकि 4 मई को  जो हुआ है, उसकी कल्पना शायद ममता बनर्जी के कट्टर विरोधियों ने भी नहीं की होगी। बड़ी खबर ये है कि ममता बनर्जी अपने हीं गढ़ भवानीपुर में चुनाव हार गई हैं। और उन्हें हराने वाला कोई और नहीं, बल्कि उनके सबसे बड़े राजनीतिक प्रतिद्वंदी शुभेंदु अधिकारी हैं। शुभेंदु अधिकारी ने सिर्फ चुनाव नहीं जीता है, बल्कि एक ऐसे अंतर से जीत दर्ज की है जिसने पूरे देश के सियासी गलियारों में भूकंप ला दिया है। 15,114 वोटों का ये  फासला... ये सिर्फ एक आंकड़ा नहीं है, बल्कि बंगाल के बदलते मिजाज की  गवाही है। सुबह से जब काउंटिंग शुरू हुई, तभी से रुझान किसी बड़े उलटफेर की ओर इशारा कर रहे थे। जैसे-जैसे राउंड बीतते गए, फासला बढ़ता गया और आखिर में वो खबर आई जिसने टीएमसी के दफ्तरों में सन्नाटा पसरा दिया और बीजेपी के खेमे में जश्न का माहौल बना दिया।

संबंधित वीडियो