Bareilly Violence News: उत्तर प्रदेश के बरेली में 'I Love Muhammad' कैंपेन के समर्थन में प्रदर्शन के दौरान जुमे की नमाज के बाद भड़की हिंसा ने शहर को दहला दिया। पत्थरबाजी, लाठीचार्ज और गोलीबारी में 22 पुलिसकर्मी घायल हुए, जबकि स्थिति अब नियंत्रण में है। मौलाना तौकीर रजा खान, इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) के चीफ, को मुख्य साजिशकर्ता मानते हुए शनिवार (27 सितंबर 2025) को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके साथ 7 अन्य लोग भी न्यायिक हिरासत में भेजे गए हैं। कुल 10 FIR दर्ज हो चुकी हैं, जिसमें 2000 से ज्यादा नामजद हैं, और 39 संदिग्धों की पहचान हो गई है।