डॉक्टर बनने का सपना, एक पैर से स्कूल का सफर... बलिया की बच्ची का वीडियो भावुक कर देगा

  • 3:22
  • प्रकाशित: सितम्बर 02, 2026

यूपी के बलिया से एक बच्ची का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जो एक पैर से लड़खड़ाते हुए स्कूल जाती हुई दिख रही है. इस बच्ची का एक पैर दुर्घटना के चलते टूट गया था, जिसके बाद उचित इलाज नहीं मिलने पर ये लटक गया और बच्ची एक पैर से ही चलने लगी. रागिनी नाम की ये बच्ची अब स्कूल भी ऐसे ही जाती है और रोजाना करीब 400 मीटर का सफर तय करती है, इस दौरान कई बार वो लड़खड़ाते हुए गिर भी जाती है और फिर रोने लगती है, लेकिन स्कूल जाने की जिद उसे फिर से खड़ा करती है और वो अपनी मंजिल की तरफ आगे बढ़ती है. अब इस लड़की की मदद के लिए कई हाथ आगे बढ़े हैं और डीएम बलिया ने भी संज्ञान लिया है. 

संबंधित वीडियो