अयोध्या में पप्पू यादव के खिलाफ साधु-संतों का प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

  • 3:16
  • प्रकाशित: अगस्त 01, 2026

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में पप्पू यादव के एक बयान को लेकर विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. तपस्वी छावनी मंदिर के पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंस आचार्य ने इस मामले पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की है. परमहंस आचार्य ने कहा कि जिन लोगों ने सनातन धर्म का कथित रूप से अपमान किया है या उसका मजाक उड़ाया है, उनकी संसद सदस्यता रद्द की जानी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान भगवा वस्त्रों और भगवान राम के प्रतीकों का अनुचित इस्तेमाल किया गया, जिससे करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों की भावनाएं आहत हुई हैं. इधर, पप्पू यादव के खिलाफ विरोध तेज हो गया है. अयोध्या में साधु-संतों और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. वहीं लखनऊ में भी विभिन्न संगठनों द्वारा विरोध जताया गया. प्रदर्शनकारियों ने पोस्टर और तख्तियां लेकर पप्पू यादव के खिलाफ नारेबाजी की और कार्रवाई की मांग उठाई.

संबंधित वीडियो