ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्री अलेक्जेंडर शालेनबर्ग ने सोमवार को भारत के साथ संबंधों की सराहना की और कहा कि वह दोनों देशों के बीच अधिक निवेश और लोगों के बीच संपर्क की उम्मीद कर रहे हैं. विएना में बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारत और ऑस्ट्रिया में काफी संभावनाएं हैं और दोनों को एक-दूसरे से बहुत कुछ सीखना है.