अतीक अहमद और अशरफ के शव को पोस्टमार्टम के बाद आज ही सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. दोनों के शवों को स्वरूप रानी अस्पताल लाया गया है. जहां 5 डॉक्टरों का पैनल अतीक और उसके भाई का पोस्टमार्टम कर रहा है. बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू हो गई है. वहीं कसारी मसारी कब्रिस्तान में दो कब्र खोदे जाने की सूचना मिल रही है. इसी कब्रगाह में अतीक के मां-बाप और बेटे असद को भी दफन किया गया.