अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'डॉक्टरों के साथ बदसलूकी बर्दाश्त नहीं'

  • 9:56
  • प्रकाशित: अप्रैल 09, 2020
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सफदरजंद अस्पताल में कार्यरत दो महिला डॉक्टरों पर गौतम नगर में हुए कथित हमले का जिक्र करते हुए कहा कि मैं उन लोगों को चेतावनी देना चाहता हूं जो डॉक्टर या नर्स के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं. इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ऐसे लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि सरकार ने आदेश निकाला है कि हर व्यक्ति जब घर से बाहर निकलेगा तो उसको मास्क पहनना जरूरी है. केजरीवाल ने कहा कि कई देशों में सुनने को मिला है कि अगर सब लोग मास्क पहनना शुरू कर दें तो कोरोना को काफी हद तक रोका जा सकता है.