गुजरात दौरे के दूसरे दिन दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सरपंचों के साथ संवाद किया. आप के इस कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से सरपंच पहुंचे. केजरीवाल ने वादा किया है कि अगर गुजरात में आप की सरकार बनी तो वो सरपंचों को हर महीने 10 हजार रुपये की सैलरी देगी. अभी उन्हें कुछ भी नहीं मिलता है.