जोधपुर IIT के 70 छात्र कोरोना संक्रमित

  • 2:42
  • प्रकाशित: अप्रैल 05, 2021
राजस्थान के जोधपुर में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में प्रायोगिक कक्षाओं के लिए लौटे 70 विद्यार्थी पिछले एक सप्ताह में कोरोनावायरस से संक्रमित हो गये हैं. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अपने घरों से ऑनलाइन कक्षाएं पूरी करने के बाद ये विद्यार्थी अनिवार्य प्रयोगशाला सत्रों में शामिल होने के लिए संस्थान में लौटे थे. उनमें से ज्यादातर गुजरात और ओडिशा के हैं.

संबंधित वीडियो