सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक आखिरकार हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए हैं. अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही वांगचुक सबसे पहले राजघाट पहुंचे. सोनम वांगचुक ने कहा कि वह महात्मा गांधी के दिखाए रास्ते पर चले और उन्हें सफलता मिली. बता दें कि वह 26 दिनों तक भूख हड़ताल पर थे, जिसकी वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई थी. सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया था. इसके बाद उन्हें मेदांता हॉस्पिटल में एडमिट किया गया. वहीं, उनका इलाज चल रहा था और आज डॉक्टरों ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया है.