उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के एक्सीडेंट को अखिलेश यादव ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

  • 1:41
  • प्रकाशित: जुलाई 29, 2019
रायबरेली में उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के साथ रविवार को हुए सड़क हादसे की घटना को समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. अखिलेश ने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी थी पीड़िता को सुरक्षा देने की, लेकिन घटना के समय गनर नहीं था. उन्होंने कहा कि सरकार की बताई कहानी सच नहीं है और सरकार को इसके लिए खुलकर सामने आना चाहिए और कड़ी कार्रवाई करना चाहिए. अखिलेश ने कहा कि पुलिस अधिकारी भी इस घटना पर सरकार की भाषा बोल रहे हैं. उन्होंने अब तक आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर पर कार्रवाई ने करने के लिए बीजेपी पर भी निशाना साधा है.

संबंधित वीडियो