Abhishek Banerjee FIR News: बंगाल से आई बड़ी खबर, अभिषेक बनर्जी होंगे गिरफ्तार? शुभेंदु का एक्शन शुरू

Abhishek Banerjee FIR News: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी के खिलाफ चुनावी भाषणों को लेकर गंभीर आरोप दर्ज किए गए हैं. उन पर भड़काऊ बयान देने, धमकी देने और सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने जैसी धाराएं लगाई गई हैं. महेशतला, आरामबाग और नंदीग्राम में दिए गए भाषणों को जांच के दायरे में लिया गया है.
बताया जा रहा है कि 5 मई को मामला दर्ज हुआ था, जिसे बाद में साइबर क्राइम के जरिए FIR में तब्दील किया गया. फिलहाल पुलिस की ओर से नोटिस जारी नहीं हुआ है, लेकिन आगे पूछताछ संभव है.
इधर विपक्ष और बीजेपी नेता दिलीप घोष ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है. वहीं टीएमसी की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. इसी बीच आसनसोल से भी हिंसा की खबर आई है, जहां लाउडस्पीकर विवाद पर पथराव और तोड़फोड़ की घटना सामने आई है.

संबंधित वीडियो