EXCLUSIVE: उन्हें देखकर लगता है कि...' अभिषेक बच्चन ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ी बात कह दी | Read

यूरोप में क्रिकेट को नई पहचान देने की कोशिश शुरू हो गई है. अभिषेक बच्चन ने ETPL यानी यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग को लेकर बड़ा प्लान बताया है. उनका मानना है कि यूरोप में क्रिकेट का जबरदस्त पोटेंशियल है और टी20 फॉर्मेट इस मार्केट में आसानी से जगह बना सकता है.
इस लीग में कुल 6 टीमें शामिल होंगी, जिनमें डबलिन, एम्स्टरडम, बेलफास्ट, एडिनबर्ग, रॉटरडैम और ग्लासगो जैसी टीमें हैं. खास बात ये है कि कई दिग्गज क्रिकेटर्स जैसे राहुल द्रविड़, स्टीव वॉ और फाफ डु प्लेसी भी इससे जुड़े हैं. टूर्नामेंट अगस्त में शुरू होने जा रहा है और इसकी तैयारी तेजी से चल रही है.
अभिषेक बच्चन ने कहा कि ओलंपिक में क्रिकेट की एंट्री और टी20 वर्ल्ड कप की सफलता ने यूरोप में इस खेल को लेकर नया माहौल बनाया है. उनका लक्ष्य है कि इस लीग से नए टैलेंट उभरकर सामने आएं और आने वाले सालों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाएं.
यानी यूरोप में क्रिकेट का एक नया चैप्टर शुरू होने जा रहा है, जो आने वाले समय में गेम को ग्लोबल लेवल पर और मजबूत बना सकता है.