अतीक अहमद का बेटा अबान सुपुर्द-ए-खाक, पिता के बगल में खोदी गई कब्र, नहीं पहुंचीं फरार मां शाइस्ता

  • 10:12
  • प्रकाशित: अगस्त 09, 2026

गैंगस्टर अतीक अहमद के 21 वर्षीय सबसे छोटे बेटे अबान की झांसी में हुई एक सड़क दुर्घटना में मौत के बाद, उसे प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है. उसे उसके पिता अतीक अहमद, चाचा अशरफ और भाई असद की कब्रों के पास ही दफनाया गया है. इस जनाजे में शामिल होने के लिए अतीक के दो बड़े बेटे- उमर, लखनऊ जेल से और अली, झांसी जेल से भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पैरोल पर प्रयागराज पहुंचे. कोर्ट के आदेशानुसार दोनों भाइयों को जनाजे में शामिल होने और रिश्तेदारों (बुआ परवीन कुरैशी व अन्य) से मिलने के लिए केवल एक-एक घंटे का समय दिया गया था. जैसे ही दोनों भाई लंबे समय बाद मिले, वे भावुक होकर एक-दूसरे के गले लग गए. सुरक्षा कारणों से दोनों के चेहरों को छुपाने के लिए पुलिस वैन की खिड़कियों पर पर्दे लगाए गए थे और पूरे सफर के दौरान पुलिस एस्कॉर्ट गाड़ियां साथ रहीं. लेकिन अतीक की बीवी शइस्‍ता अपने बेटे के जनाजे में नहीं पहुंचीं, वह अब भी फरार हैं. 

संबंधित वीडियो