गुरुवार को पीएम मोदी ने राज्यसभा में विपक्ष पर जमकर हमला बोला. नागरिकता कानून से लेकर एनपीआर तक कई मुद्दों को लेकर विपक्ष के गतिरोध पर सवाल उठाए. इस दौरान पीएम मोदी के भाषण से एक शब्द सदन की कार्यवाही से निकाल दिया गया. पीएम मोदी ने विपक्ष पर एनपीआर को लेकर झूठ फैलाने का आरोप लगाया था. 'झूठ' असंसदीय शब्द है इसलिए इसे निकाल दिया गया.