'न भूलने वाला गहरा घाव, 1 साल बाद भी सवालों के जवाब नहीं मिले'

अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसे का एक साल पूरा होने वाला है. 12 जून 2025 को हुए प्लेन क्रैश में 260 लोग मारे गए थे. इसमें 180 भारतीय यात्री, चालक दल के 19 सदस्य, करीब 50 ब्रिटिश नागरिक, पुर्तगाली और कनाडाई भी शामिल थे.अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया फ्लाइट AI-171 दोपहर 1.38 बजे के करीब उड़ान भरने के 32 सेकेंड के भीतर गोता लगाते हुए नीचे गिरी और धमाके के साथ आग के गोले में बदल गई. लाखों लीटर तेल के साथ आग की ऊंची लपटों में चमत्कारिक ढंग से एक यात्री विश्वास कुमार रमेश जिंदा बच गए थे. वो विमान के डैने के पास की सीट 11ए पर बैठे थे. प्लेन जैसे ही गिरा और दो हिस्सों में बंट गया और सब कुछ खाक होने के कुछ सेकेंड पहले रमेश बाहर निकलने में कामयाब रहे. प्रेस एसोसिएशन से बातचीत में उनका दिलोदिमाग का दर्द भी फिर छलका है.

संबंधित वीडियो