समाचार और मीडिया जगत के प्रतिष्ठित 40 Under 40 Awards में NDTV India को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है. यह सम्मान 40 वर्ष से कम उम्र के उन मीडिया पेशेवरों को दिया जाता है जिन्होंने अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है. इस सम्मान से NDTV India के आमोद प्रकाश सिंह, जो सीनियर रिसर्च एनालिस्ट हैं, को नवाजा गया. इसके अलावा निलेश कुमार को भी उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान मिला. वहीं, चंदन भारद्वाज (एंकर, NDTV India) और अनुभव (चीफ सब एडिटर, NDTV India) को भी मीडिया क्षेत्र में उनके योगदान के लिए 40 Under 40 Awards से सम्मानित किया गया.