Replay
10 second
10 second
Annotation
00:00 / 00:00
  • Report playback issue
  • Copy video URL
  • Copy video URL at current time
  • Copy embed html
  • NDTV Player Version : 3.7.1
  • © Copyright NDTV Convergence Ltd. 2025

100 Days of Modi 3.0: सौ दिन पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियां गिनाने की तैयारी

  • 4:45
  • प्रकाशित: सितम्बर 13, 2024

Modi 3.0: 

केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार अपने पहले सौ दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में कई कार्यक्रम आयोजित करने और नई पहल एवं परियोजनाएं शुरू करने की तैयारी कर रही है। कई केंद्रीय मंत्री 10 जून के बाद अपने मंत्रालयों द्वारा किए गए कार्यों को प्रदर्शित करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर रहे हैं। साल 2014 और 2019 की राजग सरकारों ने सितंबर के पहले सप्ताह में अपने-अपने पहले 100 दिन पूरे होने का जश्न मनाया था। उस दौरान जोर दिया था कि सरकार द्वारा उठाए गए कदम पार्टी के चुनावी वादों और संघ परिवार के मुख्य एजेंडे दोनों के लिए प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। राजग के पिछले दोनों कार्यकाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बहुमत मिला था। मगर साल 2024 में राजग के तीसरे कार्यकाल में भाजपा अपने दम पर बहुमत हासिल नहीं कर पाई है। ऐसे में उसका ध्यान शासन में निरंतरता दिखाने और महिलाओं, युवाओं, गरीबों और किसानों से किए गए वादों को पूरा करने पर होगा।

संबंधित वीडियो