ईशा सिंह ने महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्टल में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. क्या शानदार फ़ाइनल था,ईशा सिंह ने कमाल की शूटिंग की, पहले चौथे स्थान पर रहने से बचीं, फिर सिल्वर मेडल के लिए शूट-ऑफ़ के रोमांचक मुकाबले से गुज़रीं, और आखिर में गोल्ड मेडल के लिए टाई-ब्रेकर खेला. चीन की शियाओ ने आखिरी शॉट के साथ गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहीं. ईशा ने एशियाई गेम्स के रिकॉर्ड की बराबरी भी की है.