Sara Ali Khan: पंवाली कांठा की वादियों में सारा अली खान, बर्फबारी के बीच की रोमांचक ट्रैकिंग, पहाड़ी व्यंजनों का भी चखा स्वाद 

Sara Ali Khan: बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने पंवाली कांठा बुग्याल का दीदार किया. वो 10 अप्रैल को टिहरी के घुत्तू क्षेत्र पहुंची. उसके बाद वह पंवाली कांठा बुग्याल की ट्रैकिंग पर गई. उनकी इस यात्रा ने एक बार फिर उत्तराखंड के बुग्यालों की ओर पर्यटकों का ध्यान आकर्षित किया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Sara Ali Khan Reaches Panwali Kantha, Uttarakhand: बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खाना उत्तराखंड पहुंची. उन्होंने टिहरी जनपद स्थित प्रसिद्ध पंवाली कांठा बुग्याल की रोमांचक ट्रैकिंग कर बर्फबारी और पहाड़ी की खूबसूरत वादियों का दीदार किया. सारा ने स्थानीय लोगों के साथ समय बिताकर वहां के पहाड़ी व्यंजन का स्वाद भी चखा. वो यहां तीन दिन रुकी.

बर्फबारी के बीच टेंट में रुकी सारा 

सारा ने घुत्तू क्षेत्र के ग्वाणा गांव से लगभग 18 किलोमीटर लंबे पैदल ट्रैक की शुरुआत की. वहीं ट्रैक के दौरान सारा दोफन नामक स्थान पर रुकी. यहां किसी भी प्रकार की होटल या रेस्टोरेंट सुविधा उपलब्ध नहीं है. इसके बावजूद सारा ने बर्फबारी के बीच टेंट में रुककर असली एडवेंचर का अनुभव लिया.

पंवाली कांठा बुग्याल की ट्रैकिंग की

स्काई हाइक कंपनी के ट्रैकर कुलदीप रावत ने बताया कि सारा अली खान टिहरी के घुत्तू क्षेत्र पहुंचीं, जहां से उन्होंने ग्वाणा गांव से लगभग 18 KM लंबे पैदल ट्रैक की शुरुआत की. ये ट्रैक प्राकृतिक सौंदर्य, घने जंगलों और ऊंचे पहाड़ों के बीच से होकर गुजरता है, जो ट्रैकर्स के लिए किसी रोमांच से कम नहीं था.

खूबसूरत पहाड़ियों का किया दीदार

सारा अगले दिन सुबह पंवाली कांठा बुग्याल पहुंचीं. यहां ताजा बर्फबारी के चलते पूरा क्षेत्र सफेद चादर से ढका हुआ था, जहां उन्होंने प्राकृतिक खूबसूरती का दीदार किया. बुग्यालों की मनमोहक वादियों और बर्फीले नजारों के बीच उन्होंने काफी समय बिताया. देर शाम वो दोफन वापस लौटीं और अगले दिन घुत्तू के लिए रवाना हो गईं.

Advertisement

पहाड़ी व्यंजनों का चखा स्वाद 

वहीं ट्रैकर्स से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह स्थान बेहद खूबसूरत है, यहां आकर उन्हें बहुत सुकून मिला और यह अनुभव उनके लिए यादगार रहा. उन्होंने दोबारा यहां आने की इच्छा जताई. सारा अली खान की इस यात्रा से पंवाली कांठा जैसे खूबसूरत लेकिन कम चर्चित ट्रैकिंग स्थलों को नई पहचान मिलने की उम्मीद है, जिससे स्थानीय पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सकता है.

ट्रैकर कुलदीप रावत ने कहा कि मैं एक ट्रैकिंग कंपनी में रन करता हूं इसका नाम स्थाई हाईक है. बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सारा अली खान हमारे साथ पंवाली कांठा ट्रैक पर आई थी. उनका काफी शानदार एक्सपीरियंस रहा. उनका दो नाइट का 3 दिन का पूरा ट्रैक था. उन्होंने लोकल खाना मंडवे की रोटी, पहाड़ी लोकल दाले, और लिंगड़ी की सब्जी खाई. उनका काफी अच्छा एक्सपीरियंस रहा. 

Advertisement

(टिहरी से मनीष सिंह की रिपोर्ट)

Featured Video Of The Day
Pakistan Train Blast: पाक सैनिकों से भरी ट्रेन में BLA का हमला, 24 लोगों की मौत | Breaking News
Topics mentioned in this article