उफनती नदी में जा गिरी थी बद्रीनाथ जा रही बस, अबतक 3 शव बरामद; देखिए घायल और बचाए लोगों की लिस्ट

एक 31 सीटर बस अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरी बस में 20 यात्री सवार थे, जो बद्रीनाथ की यात्रा पर जा रहे थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बद्रीनाथ जा रहे यात्रियों की बस उफनती अलकनंदा नदी में गिरी
  • हादसे में अबतक 3 शव बराम, 8 घायल, 9 अभी भी लापता
  • बेकाबू होकर उफनती अलकनंदा नदी में गिरी 20 यात्रियों से भरी बस
  • पुलिस ने लापरवाही और तकनीकी खराबी को हादसे का संभावित कारण बताया है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
देहरादून:

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में बद्रीनाथ राष्ट्रीय हाईवे पर गुरुवार सुबह हुए बस हादसे के बाद तीन लोगों के शव बरामद हो चुके हैं. वहीं 8 लोग घायल है जबकि जबकि नौ लोग अब भी लापता हैं. हादसे के बाद प्रशासन ने यात्रियों से सुरक्षित यात्रा करने और सावधानी बरतने की अपील की है. राहत कार्यों में तेजी लाने के लिए सभी संभव संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है, ताकि लापता लोगों का सुरक्षित पता लगाया जा सके.

कैसे उफनती नदी में जा गिरी यात्रियों से भरी बस

यह दुर्घटना जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर घोलतीर के पास हुई, जहां एक 31 सीटर बस अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरी बस में 20 यात्री सवार थे, जो बद्रीनाथ की यात्रा पर जा रहे थे. पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि गुरुवार सुबह जैसे ही हादसे की सूचना कंट्रोल रूम को प्राप्त हुई, जिला प्रशासन ने तत्काल एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, डीडीआरएफ, जल पुलिस और प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय लोगों की टीमें मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुटी. 

  • 3 लोगों की मौत, 8 घायल, 9 लापता 

  • लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन 

  • SDRF, NDRF, ITBP, police, रेस्क्यू ऑपरेशन में

  • राजस्थान और गुजरात के लोग थे बस में

आखिर किस वजह से हुआ हादसा

पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण चालक की लापरवाही और संभावित तकनीकी खराबी को माना जा रहा है. इस मामले में रुद्रप्रयाग कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना), धारा 106 (लापरवाही से किसी की मौत का कारण बनना) और धारा 281 (सार्वजनिक मार्ग पर लापरवाही से वाहन चलाना) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.

गम्भीर घायलों यात्रों के नाम

  1. हेमलता पत्नी श्री ललीत सोनी, उम्र 45 वर्ष, निवासी उदयपुर राजस्थान
  2. दीपिका सोनी पुत्री श्री पारशराम, उम्र 45 वर्ष, निवासी उदयपुर राजस्थान
  3. सुमीत पुत्र श्री नरेश, उम्र 23 वर्ष, निवासी कनखल, हरिद्वार। (ड्राइवर)
  4. ईश्वर सोनी पुत्र श्री रामलाल, उम्र 45 वर्ष निवासी उदयपुर, राजस्थान

घायलों का विवरण-

  1. पार्थ, पुत्र श्री विशाल, उम्र 12 वर्ष, निवासी सूरत, गुजरात
  2. भाब्य सोनी पुत्री श्री ईश्वर सोनी, उम्र-07 वर्ष, निवासी सूरत, गुजरात
  3. अमिता सोनी, पत्नी श्री भरत सोनी, उम्र-49 वर्ष, निवासी उदयपुर, राजस्थान
  4. भावना सोनी, पत्नी श्री ईश्वर सोनी, उम्र 42 वर्ष, निवासी उदयपुर, राजस्थान

मृतकों का विवरण-

  1.  विशाल सोनी, उम्र-42 वर्ष, निवासी राजगढ़, मध्य प्रदेश
  2. ड्रिमी, उम्र-17 वर्ष, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, आईमाता चौक सूरत, गुजरात 
  3. गौरी सोनी, उम्र-41 वर्ष, निवासी वीर सावरकर मार्ग, वाई नं. 12 राजगढ़, तहसील सदरपुर, मध्य प्रदेश।

–------------------
लापता लोग

  1.  रवि भवसार, उम्र-28 वर्ष, निवासी उदयपुर, शास्त्री सर्किल, राजस्थान
  2. मौली सोनी, उम्र-19 वर्ष, निवासी एफ 801 सिलिकॉन पैलेस बाम्बे मार्केट, पूना कुभंरिया रोड गुजरात
  3. ललित कुमार सोनी, उम्र 48 वर्ष, निवासी प्रताप चौक गोगुण्डा, राजस्थान
  4. संजय सोनी, उम्र 55 वर्ष, निवासी उदयपुर, शास्त्री सर्किल राजस्थान
  5. मयूरी, उम्र 24 वर्ष, निवासी सूरत, गुजरात।
  6. चेतना सोनी, उम्र 52 वर्ष, निवासी उदयपुर, राजस्थान
  7. चेष्ठा, उम्र-12 वर्ष, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, आईमाता चौक, सूरत, गुजरात
  8. कट्टा रंजना अशोक, उम्र-54, निवासी थाणे मीरा रोड़, महाराष्ट्र
  9. उसुशीला सोनी, उम्र 77 वर्ष, निवासी शास्त्री सर्किल, उदयपुर, राजस्थान।

सीएम धामी ने भी हादसे पर जताया दुख

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस हादसे पर दुख जताया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "जनपद रुद्रप्रयाग में एक टेंपो ट्रैवलर के नदी में गिरने का समाचार अत्यंत दुखद है. एसडीआरएफ सहित अन्य बचाव दलों द्वारा युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है. इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन से संपर्क में हूं। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं."

Advertisement

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | LPG Cylinder Price Hike: LPG Cylinder के फिर बढ़े दाम! | Bharat Ki Baat Batata Hoon