केदारनाथ धाम यात्रा 2026: केदारनाथ धाम यात्रा 2026: इस तारीख से शुरू होगी यात्रा, सुरक्षा और सुविधाओं पर होगा खास फोकस

Kedarnath Yatra 2026: केदारनाथ धाम यात्रा 22 अप्रैल से प्रारंभ होने जा रही है. वर्तमान में धाम क्षेत्र में 3 से 4 फीट तक बर्फ जमी हुई है, जिसे हटाने के लिए विभिन्न विभागों की टीमें लगातार काम कर रही हैं. उन्होंने बताया कि जैसे ही बर्फ हटाने का कार्य पूरा होगा, दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी, ताकि स्थानीय व्यापारियों को समय पर व्यवस्था मिल सके.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Kedarnath Dham Yatra 2026 Date: आगामी केदारनाथ धाम यात्रा को सुरक्षित, सुचारु और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है. इसी क्रम में यात्रा शुरू होने से पहले व्यवस्थाओं का जमीनी स्तर पर आकलन करने के लिए जिलाधिकारी और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने धाम पहुंचकर गुरुवार को निरीक्षण किया. इस मौके पर इन अधिकारियों ने  संबंधित पक्षों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक भी की.

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा और पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर ने केदारनाथ धाम पहुंचकर यात्रा मार्ग और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने श्री केदार सभा के पदाधिकारियों, बीकेटीसी के प्रतिनिधियों और हक-हकूकधारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की स्थिति पर चर्चा की. बैठक में बर्फ हटाने की प्रक्रिया, पैदल मार्ग की मरम्मत, सुरक्षा इंतजामों को मजबूत करने और मूलभूत सुविधाओं की बहाली जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से समीक्षा की गई.

22 अप्रैल से शुरू होगी यात्रा

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने जानकारी दी कि केदारनाथ धाम यात्रा 22 अप्रैल से प्रारंभ होने जा रही है. वर्तमान में धाम क्षेत्र में 3 से 4 फीट तक बर्फ जमी हुई है, जिसे हटाने के लिए विभिन्न विभागों की टीमें लगातार काम कर रही हैं. उन्होंने बताया कि जैसे ही बर्फ हटाने का कार्य पूरा होगा, दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी, ताकि स्थानीय व्यापारियों को समय पर व्यवस्था मिल सके.

श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाओं की होगी समय पर व्यवस्था

उन्होंने कहा कि प्रशासन का फोकस यात्रा शुरू होने से पहले सभी आवश्यक सुविधाओं को पूरी तरह बहाल करने पर है. इसमें पेयजल, बिजली, आवास, स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं शामिल हैं. जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सभी विभागों को तय समय सीमा के भीतर काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

Advertisement

सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, विशेष प्लान तैयार

पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए बताया कि फिलहाल केदारनाथ धाम में पुलिस के 3 जवान और आईटीबीपी के 12 जवान तैनात हैं. उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों के अनुभवों और मिले फीडबैक के आधार पर इस बार सुरक्षा इंतजामों को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा. श्रद्धालुओं की आवाजाही, ठहरने की व्यवस्था और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए विशेष रणनीति तैयार की जा रही है.

यह भी पढ़ें- जय श्री राम का नारा और भगवा ध्वज... महाराष्ट्र के बीड में रामनवमी की शोभायात्रा

जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य केदारनाथ धाम यात्रा को पूरी तरह सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए सहज बनाना है. इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और श्रद्धालु श्रद्धा और आस्था के साथ अपनी यात्रा पूरी कर सकें.

Advertisement

यह भी पढ़ें-  Ram Navami 2026: श्री रघुबीर भक्त हितकारी, सुनि लीजै प्रभु अरज हमारी... राम नवमी पर करें राम चालीसा का पाठ

Featured Video Of The Day
चलती क्लास में प्रोफेसर ने छात्रा को किया प्रपोज, स्टूडेंट्स ने बना दी रेल, देखें VIDEO
Topics mentioned in this article