उत्तराखंड के गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर सेना का वाहन दुर्घटना, दो जवान हुए लहूलुहान

Indian Army News: गंभीर रूप से घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी की जा रही है, जिसके लिए एयर एम्बुलेंस से हायर सेंटर रेफर किया गया. दोनों घायल सिग्नल यूनिट के हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
उत्तराखंड के गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर सेना का वाहन दुर्घटना, दो जवान हुए लहूलुहान
AI Generated

Road accident news: : उत्तराखंड (Uttrakhand) के चमोली (Chamoli) जिले के गोपेश्वर-चोपता सड़क मार्ग पर भारतीय सेना का एक वाहन गुरुवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया.  वाहन में सेना से जुड़े जवान सवार थे. दुर्घटना के बाद स्थानीय युवाओं ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया.

घायलों को प्रदीप रमोला और राहुल अजय पंवार ने देवदूत बनकर अपने निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में डॉक्टरों की टीम दोनों का इलाज कर रही है. डॉक्टरों के अनुसार, घायलों में से एक धवल राठौर अग्निवीर के रूप में सेना में सेवा दे रहे हैं. बताया जाता है कि उनको गंभीर चोटें आई हैं. वहीं, दूसरे जवान की स्थिति सामान्य बताई जा रही है.

घायल जवान एयर एम्बुलेंस से हायर सेंटर रेफर

गंभीर रूप से घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी की जा रही है, जिसके लिए एयर एम्बुलेंस से हायर सेंटर रेफर किया गया. दोनों घायल सिग्नल यूनिट के हैं.

यह भी पढ़ें- ट्रेन के AC क्लास से 311 दुर्लभ कछुओं की तस्करी का मामला; आरोपी की जमानत याचिका खारिज, कोर्ट का बड़ा फैसला

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शी प्रदीप रमोला ने बताया कि दुर्घटना के बाद सेना का वाहन सड़क से काफी नीचे गिरा हुआ था. जब वे छोटा से गोपेश्वर की ओर से आए थे. इस दौरान उन्हें घायल अवस्था में सेना के जवान मिले. इसके बाद उन्होंने दोनों घायल जवानों को अपने वाहन से जिला अस्पताल गोपेश्वर लेकर पहुंचे, जहां दोनों को प्राथमिक इलाज किया गया. 

यह भी पढ़ें- वेदांता पावर प्लांट ब्लास्ट: अब तक 5 राज्यों के 20 मजदूरों की मौत, हर परिवार को 42-42 लाख मिलेंगे

Advertisement

यह भी पढ़ें- Census 2027: स्व-गणना की आज से हुई शुरुआत, खुद भी पोर्टल पर भर सकते हैं जानकारी; 1 मई से होगा घर-घर सर्वे

Featured Video Of The Day
3PM_DISCO_463655Yogi Cabinet Expansion 2026: UP में योगी कैबिनेट विस्तार का सपा पर क्या होगा असर? Akhilesh Yadav
Topics mentioned in this article