आज दिनांक 4 फरवरी 2026 को यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा अतिक्रमण के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए मथुरा में हेरिटेज सिटी क्षेत्र में निर्माणाधीन अवैध होटल एवं ढाबों के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है.
इसके साथ ही यमुना नदी के किनारे लगभग दो हेक्टेयर क्षेत्रफल में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी के विरुद्ध भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है.
उल्लेखनीय है कि हेरिटेज सिटी माननीय मुख्यमंत्री जी का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिस क्षेत्र में अवैध रूप से ढाबे, होटल एवं अन्य निर्माण किए जा रहे थे.
प्राधिकरण द्वारा इन अवैध निर्माणों को ध्वस्त करते हुए लगभग 400 करोड़ रुपये मूल्य की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया जा चुका है. यह अभियान सायं 6 बजे तक जारी रहेगा. प्राधिकरण द्वारा आगे भी अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रखी जाएगी.













