पिता को मारा था, वाराणसी के दुकान में दो लड़कियों का तांडव, स्टाफ को पीटा, सामान फेंका

वाराणसी में एक डोसा की दुकान पर दो लड़कियों ने जमकर हंगामा काटा. इस दौरान उसने दुकान पर मौजूदा कर्मचारियों के साथ हाथापाई भी की.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
वाराणसी में डोसा की दुकान पर दो लड़कियों का हंगामा
वीडियो ग्रैब
वाराणसी:

यूपी के वाराणसी में डोसा के एक दुकान पर दो लड़कियों के हंगामे का वीडियो वायरल हो रहा है. सीसीटीवी में लड़कियों दुकानदार से बहस करते हुए और तोड़फोड़ करने का वीडियो सामने आया है. दुकानदार बाल मुकुंद पांडेय ने दो लड़कियों पर तोड़फोड़ का आरोप लगाया है. उधर, आरोपी लड़कियों ने आरोप लगाया है कि उनके पिता के लोगों को मिलकर मारा था, जिसका वो बदला लेने दुकान पर पहुंची थीं. 

वीडियो में दिख रहा है कि दोनों लड़कियां पहले दुकान के सामने वीडियो बना रही हैं. फिर कुछ देर बाद वो डोसा की दुकान पर काम कर रहे स्टाफ की तरफ उंगुली दिखाकर कुछ कह रही है. फिर कुछ देर बाद लड़की ने डोसा काउंटर पर पड़े सामान को फेंकना शुरू कर दिया. फिर दुकान पर खड़ी एक महिला लड़की को कुछ कहती दिख रही है तो दूसरी लड़की उस महिला से लड़ना शुरू कर देती है. 

तभी वीडियो में सामान फेंकने वाली लड़की फिर से दुकान के अंदर जाती है. इसके कुछ देर वहां मौजूद लोग दोनों लड़कियों को कुछ कहते दिख रहे हैं. फिर भी दोनों लड़कियां नहीं मानती हैं वहां मौजूद लोगों से उलझती दिख रही है. 

दुकानदार की शिकायत के बाद लड़कियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है. बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले दोनों लड़कियों के पिता के साथ दुकानदार का विवाद हुआ था. वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के तुलसीपुर का मामला है. पुलिस ने बताया कि घटना 14 नवंबर की रात को हुई थी. आरोपी लड़कियों ने दावा किया है कि उसके पिता को लोगों ने मिलकर मारा था. इसी मामले में वो हिसाब लेने वहां आई थी. 

Advertisement

Topics mentioned in this article
UP News
Yogi Aditya Nath News
Varanasi News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं