एक प्लेट छोले-भटूरे ने जब खोल दिया 'इश्क' का राज! पति को रंगे हाथ पकड़ने पहुंची पत्नी, वीडियो वायरल

इस मामले में पुलिस की समझाइश के बाद पति-पत्नी अपने घर लौट गए. फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज कराने की जानकारी सामने नहीं आई है. मोहम्मद अदनान

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
उत्तरप्रदेश के हापुड़ में पति-पत्नी में बड़ा विवाद हो गया.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • हापुड़ के बृजघाट में महिला ने अपने पति को दूसरी महिला से मिलने के शक में बीच बाजार रोक लिया था
  • पति-पत्नी की 14 साल पुरानी शादी में घरेलू विवाद और पति के बाहर निकलने को लेकर अनबन चल रही थी
  • पत्नी ने पति को दो प्लेट छोले-भटूरे पैक कराते देखकर शक जताया कि वह किसी महिला के लिए खाना ले जा रहा है

उत्तरप्रदेश के हापुड़ की तीर्थनगरी बृजघाट में मंगलवार को उस समय लोगों की भारी भीड़ जुट गई, जब एक महिला ने अपने पति को बीच बाजार में रोक लिया. महिला का आरोप था कि उसका पति किसी दूसरी महिला से मिलने आया है. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया. घटना ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

14 साल पुरानी शादी पर उठे सवाल

जानकारी के अनुसार, गढ़मुक्तेश्वर निवासी अजय की शादी करीब 14 वर्ष पहले हुई थी. दंपति के दो बेटे भी हैं. पत्नी का आरोप है कि पिछले काफी समय से अजय घर से काम पर जाने का बहाना बनाकर निकलता था और दूसरी महिला से मिलने जाता था. इस बात को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था.

मंगलवार को महिला को जानकारी मिली कि उसका पति बृजघाट इलाके में मौजूद है. इसके बाद वह अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गई. महिला का कहना है कि उसने अपने पति को एक गेस्ट हाउस के पास स्थित दुकान से दो प्लेट छोले-भटूरे पैक कराते हुए देखा. पत्नी को शक हुआ कि वह खाना किसी दूसरी महिला के लिए ले जा रहा है.

Advertisement

दो प्लेट छोले-भटूरे पर बढ़ा विवाद

पत्नी ने मौके पर ही पति से सवाल पूछना शुरू कर दिया. महिला का कहना था कि यदि वह अकेला आया था तो दो प्लेट छोले-भटूरे किसके लिए पैक करवा रहा था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई. कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई और हंगामा बढ़ने लगा.

पति ने आरोपों को बताया गलत

वहीं अजय ने पत्नी के सभी आरोपों को खारिज कर दिया. उसका कहना था कि वह किसी महिला के साथ नहीं था. अजय ने दावा किया कि घरेलू तनाव और मानसिक परेशानी के कारण वह अकेले ही बृजघाट आया था. उसने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उस पर लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह गलत हैं.

Advertisement

विवाद बढ़ने के बाद मामला बृजघाट पुलिस चौकी तक पहुंच गया. पुलिस ने दोनों पक्षों को बैठाकर समझाने का प्रयास किया. काफी देर तक बातचीत के बाद दोनों पक्ष शांत हुए और आपसी सहमति से विवाद समाप्त करने पर राजी हो गए. पुलिस की समझाइश के बाद पति-पत्नी अपने घर लौट गए. फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज कराने की जानकारी सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें- मेरठ का नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को कोर्ट ने दोषी करार दिया


Topics mentioned in this article
Hapur News
Uttar Pradesh
Chhole Bhature