UP IPS Transfer News: यूपी में 12 IPS अफसरों के ट्रांसफर, जानें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

Uttar Pradesh IPS transfer News: उत्तर प्रदेश में हाल ही में आईएएस अधिकारियों के तबादलों के बाद अब आईपीएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की गई है. इस फेरबदल में सागर जैन को प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी नियुक्त किया गया है. वहीं, मनोज कुमार रावत को संभल में एडिशनल एसपी (साउथ) की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है. इसी कड़ी में गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव करते हुए 12 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया. इस फैसले के तहत कई जिलों में तैनात अपर पुलिस अधीक्षकों (ASP) की जिम्मेदारियां बदली गई है, जिससे कानून व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में कदम माना जा रहा है.

प्रदेश में हाल ही में आईएएस अधिकारियों के तबादलों के बाद अब आईपीएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की गई है. इस फेरबदल में सागर जैन को प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी नियुक्त किया गया है. वहीं, मनोज कुमार रावत को संभल में एडिशनल एसपी (साउथ) की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा आयुष विक्रम सिंह और विनायक गोपाल भारद्वाज को क्रमशः बहराइच और मेरठ में नई तैनाती मिली है.

Photo Credit: AI Generated Image

 किन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

कानून व्यवस्था को मजबूत करने की कोशिश

सरकार का मानना है कि इस तरह के प्रशासनिक बदलाव से जिलों में पुलिसिंग बेहतर होगी और अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी. नए अधिकारियों की तैनाती से स्थानीय स्तर पर निगरानी और कार्रवाई में तेजी आने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ेंः योगी कैबिनेट का फैसला: UP में एयरपोर्ट की तर्ज पर बनेंगे 49 नए बस अड्डे, शॉपिंग मॉल- रेस्तरां की मिलेगी सुविधा

Advertisement

प्रदेश में लगातार हो रहे प्रशासनिक फेरबदल को देखते हुए यह संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले समय में और भी बदलाव हो सकते हैं. सरकार जरूरत के अनुसार अधिकारियों की तैनाती में बदलाव कर सकती है, ताकि सुशासन और सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सके.

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti |Iran Israel War: Lebanon में Ceasefire का उल्लंघन, जंग में अकेले पड़े Netanyahu?